लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अगले हफ्ते से फिर से होगी शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 27 नवंबर 2026
लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से फिर शुरू होगी, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही 2 दिसंबर से दोबारा शुरू होगी। दोनों सदनों की बैठकें आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाने के लिए बुलाई गई हैं।
कारोबारी कार्यों की स्थिति को देखते हुए दोनों सदनों की बैठकें 3 दिसंबर को समाप्त हो सकती हैं। इन बैठकों के दौरान प्रश्नकाल, शून्यकाल और गैर-सरकारी सदस्यों का कामकाज नहीं होगा।
लोकसभा के अनुसार, अध्यक्ष ओम बिरला ने निर्देश दिया है कि 13 अगस्त 2026 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई लोकसभा की बैठक अब सोमवार को सुबह 11 बजे फिर से शुरू होगी।
वहीं, राज्यसभा के मुताबिक, 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए गए उच्च सदन की बैठक को राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने फिर से बुलाया है। राज्यसभा की बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे आवश्यक सरकारी कामकाज के लिए शुरू होगी।
इससे पहले सरकार ने आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से दोनों सदनों की बैठकें इन तारीखों पर दोबारा बुलाने का अनुरोध किया था।
गौरतलब है कि 13 अगस्त को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बावजूद मानसून सत्र का अब तक औपचारिक रूप से सत्रावसान नहीं किया गया है।