लोकसभा अध्यक्ष ने किया कई संसदीय समितियों का पुर्नगठन, नए अध्यक्ष भी नियुक्त
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है और इनके नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को वित्त समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष होंगे। रेल समिति की अध्यक्षता बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता करेंगे। डॉ. काकोली घोष दस्तीदार को रसायन और उर्वरक समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण समिति के अध्यक्ष होंगे।
बीजेपी सांसद राधा मोहन सिंह रक्षा समिति की अध्यक्षता करेंगे। बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी जल संसाधन समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि कांग्रेस सांसद सप्तगिरि उलाका ग्रामीण विकास और पंचायती राज समिति के अध्यक्ष होंगे। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को संचार और सूचना प्रौद्योगिकी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इन समितियों का कार्यकाल पिछले महीने की 26 तारीख से लागू हुआ है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद की कई प्रमुख समितियों का पुनर्गठन किया है और नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। यह कदम संसद की कार्यवाही को अधिक प्रभावी बनाने के लिए उठाया गया है, जिससे नीति निर्माण और निगरानी की प्रक्रियाएँ सुगम होंगी। नए अध्यक्षों में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के सांसद शामिल हैं, जिससे राजनीतिक संतुलन बना रहेगा। इस पुनर्गठन से आम जनता पर असर पड़ेगा क्योंकि समितियों के निर्णय सीधे आर्थिक नीतियों, विदेश मामलों, रेल व्यवस्था, रसायन और उर्वरक क्षेत्र पर प्रभाव डालते हैं। बेहतर निगरानी से