राजनीति

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी में 1500 गर्भवती महिलाओं को बांटी पोषण किट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी में 1500 गर्भवती महिलाओं को बांटी पोषण किट

कोटा के ट्रैफिक गार्डन परिसर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर सुपोषित मां अभियान के तहत सुपोषण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 1500 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक पोषण किट वितरित की गईं। पिछले छह वर्षों से जारी इस अभियान का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करना और महिलाओं में कुपोषण की समस्या को दूर करना है। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सहित कई जनप्रतिनिधि, चिकित्सक और महिलाएं मौजूद रहीं।

कोटा,18 अक्टूबर। कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर सुपोषित मां अभियान के तहत सुपोषण शिविर का आयोजन किया गया। ट्रैफिक गार्डन परिसर में आयोजित इस शिविर में ओम बिरला की मौजूदगी में 1500 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक पोषण किट वितरित की गईं। स्वस्थ मां, स्वस्थ शिशु के संकल्प के साथ पिछले छह वर्षों से संचालित इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण उपलब्ध कराना और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत बनाना है।

कोटा में आयोजित सुपोषण शिविर के जरिए गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर संचालित सुपोषित मां अभियान के तहत 1500 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक पोषण किट वितरित की गईं। इस अभियान की शुरुआत स्वस्थ मां और स्वस्थ शिशु के संकल्प के साथ की गई थी।

पिछले छह वर्षों से जारी इस पहल के तहत अब तक 32 हजार से अधिक महिलाओं को तीन लाख से अधिक पोषण किट वितरित की जा चुकी हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना और महिलाओं में कुपोषण की समस्या को दूर करने की दिशा में प्रयास करना है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के साथ ही उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी इस पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी, महापौर अनुसूईया गोस्वामी और शहर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, चिकित्सक और महिलाएं मौजूद रहीं। सुपोषित मां अभियान के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को पोषण सहायता उपलब्ध कराने और स्वस्थ मां-स्वस्थ शिशु के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

Bite -1-ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष Bite -2- पिंकू कंवर,पार्षद

Bite -3- कविता, लाभार्थी Bite -4-शीला, लाभार्थी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।