अपराध

लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 60 लाख रुपये की मांगी फिरौती, पुलिस ने खोली फर्जी गैंगस्टर की पोल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 60 लाख रुपये की मांगी फिरौती, पुलिस ने खोली फर्जी गैंगस्टर की पोल

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई के नाम का खौफ दिखाकर 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले एक युवक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

आरोपी ने खुद को अनमोल बिश्नोई बताकर कारोबारी और उसके परिवार को व्हाट्सऐप पर धमकियां दी थीं.

इतना ही नहीं, परिवार में दहशत फैलाने के लिए उसने कारोबारी के घर रैपिडो राइडर के जरिए एक लिफाफा भी भिजवाया था. इस लिफाफे में लैमिनेट किया हुआ 10 रुपये का आधा नोट रखा था.

पश्चिमी जिला की जनकपुरी थाना पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को मानेसर से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक जनकपुरी निवासी कारोबारी जतिन गाबा ने शिकायत दी थी कि उनके परिवार को व्हाट्सऐप पर धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं.

मैसेज भेजने वाला खुद को अनमोल बिश्नोई बता रहा था और परिवार से 60 लाख रुपये की मांग कर रहा था.

धमकी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.इसी दौरान कारोबारी के घर एक लिफाफा पहुंचा, जिसमें 10 रुपये के नोट का आधा हिस्सा लैमिनेट करके रखा गया था.

इस तरीके से आरोपी परिवार पर दबाव बनाना और डर का माहौल पैदा करना चाहता था.

रैपिडो राइडर ने खोला आरोपी तक पहुंचने का रास्ता

मामले की जांच के लिए जनकपुरी थाना पुलिस की विशेष टीम बनाई गई.. पुलिस ने कारोबारी के घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली.

जांच के दौरान पता चला कि लिफाफा पहुंचाने के लिए एक रैपिडो राइडर की मदद ली गई थी..

पुलिस ने राइडर पंकज गौतम से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे मानेसर, गुरुग्राम से ऑनलाइन बुक की गई राइड के जरिए लिफाफा जनकपुरी स्थित घर पहुंचाने के लिए दिया गया था.

इसी सुराग के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब रही.

दूसरे मोबाइल नंबर से खुली पहचान

पुलिस ने टेक्निकल जांच के दौरान संदिग्ध मोबाइल नंबर से जुड़े एक दूसरे नंबर का पता लगाया.जांच में यह नंबर रायबरेली निवासी आशु मौर्य के नाम पर मिला..इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया..आरोपी फिलहाल गुरुग्राम के मानेसर में रहकर ड्राइवर का क

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर एक फर्जी गैंगस्टर के द्वारा लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई के नाम से 60 लाख रुपये की फिरौती माँगने के मामले को दर्शाती है, जिसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह विषय दिखाता है कि कैसे अपराधी नामों का दुरुपयोग करके डर और धोखाधड़ी करते हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि डिजिटल धमकियाँ और नकली पहचान के माध्यम से कैसे आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव पैदा किया जा सकता है। आम जनता पर इसका असर यह है कि लोग अपनी व्यक्तिगत जानकारी और धन की सुरक्षा के प्रति अधिक सतर्क रहेंगे, और ऐसे मामलों

🎙️ जनता का संदेश का मत

किसी भी प्रकार की धमकी या अपमान को कानूनी मार्ग से हल करना चाहिए, न कि डर के पथ पर चलना। समाज में विश्वास और सहानुभूति का निर्माण तभी संभव है जब हम आपसी संवाद और न्यायिक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता दें। पीड़ितों को सहारा देने के साथ-साथ अपराधियों को शिक्षा और पुनर्वास के अवसर दें, ताकि वे समाज के सकारात्मक सदस्य बन सकें।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।