व्यापार

LPG: आधार से पहचान नहीं कराई तो क्या गैस सिलेंडर मिलना बंद हो जाएगा?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
LPG: आधार से पहचान नहीं कराई तो क्या गैस सिलेंडर मिलना बंद हो जाएगा?

घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ उठाने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

शनिवार, 19 सितंबर को लिए फैसले में सरकार ने कहा कि 1 अक्टूबर से घरेलू LPG ग्राहकों को सब्सिडी के साथ तय खुदरा कीमत पर रिफिल बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा.

इसके पीछे मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर सिर्फ पात्र परिवारों तक ही पहुंचे.

जिन ग्राहकों ने पहले ही ऑथेंटिकेशन पूरा कर लिया है, उन्हें आगे कुछ करने की जरूरत नहीं है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ एक्टिव घरेलू LPG ग्राहकों (कुल ग्राहकों का 89.9 प्रतिशत) ने अपना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करा लिया है.

जिन लोगों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके लिए ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद सब्सिडी वाली रिफिल बुकिंग की सुविधा शुरू हो जाएगी.

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कैसे करें?

सरकार ने साफ कह दिया है कि इस नियम का मकसद किसी को परेशान करना नहीं है इसलिए इसे पूरा करने के लिए कई बेहद आसान विकल्प दिए गए हैं:-

जब एलपीजी डिलीवरी बॉय आपके घर सिलेंडर देने आए, तो आप उसके मोबाइल या बायोमेट्रिक स्कैनर के जरिए घर बैठे ही अपना फिंगरप्रिंट या फेस-आईडी ऑथेंटिकेशन तुरंत पूरा करवा सकते हैं या फिर संबंधित गैस एजेंसी (जैसे Indane, HP, या Bharat Gas) के ऑफिस या शोरूम में जाकर वहां लगे बायोमेट्रिक काउंटर से अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया को मिनटों में पूरा करा सकते हैं.

ग्राहक घर बैठे भी संबंधित ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के आधिकारिक मोबाइल ऐप्स जैसे Indane के लिए IndianOil ONE, Bharatgas के लिए HelloBPCL और HP Gas के लिए HP PAY के जरिए भी अपना आधार फेस-ऑथेंटिकेशन खुद कर सकते हैं.

आप इससे संबंधित किसी भी समस्या या पूछताछ के लिए सरकार के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 2333 555 पर भी संपर्क कर सकते हैं.

7 बार बढ़ाई गई समय-सीमा

देश भर में ऑथेंटिकेशन का यह अभियान अक्टूबर 2023 से चल रहा है.

इसके तहत तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) की

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।