विदेश

LPG का संकट टला, जंग के बाद होर्मुज से गुजरे सबसे ज्यादा गैस टैंकर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
LPG का संकट टला, जंग के बाद होर्मुज से गुजरे सबसे ज्यादा गैस टैंकर

फरवरी से ईरान और यूएस के बीच युद्ध चल रहा था. जिसके कारण होर्मुज से एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हो रही थी. लेकिन अब लगता है कि स्थिति थोड़ी ठीक हो रही है.

क्योंकि समुद्री रास्तों पर पैदा हुई परेशानी के बीच अक्टूबर महीने में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से नेचुरल गैस ले जाने वाले जहाजों की आवाजाही बढ़ गई है.

युद्ध शुरू होने के बाद अक्टूबर में इस रास्ते से सबसे ज्यादा LNG टैंकर गुजरे हैं.

जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाली कंपनियों के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में कुल 31 LNG टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बाहर निकले. सितंबर में ऐसे जहाजों की संख्या 23 थी.

अक्टूबर में बढ़ी गैस की सप्लाई

S P Global Energy के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में होर्मुज से LNG की आवाजाही फरवरी के बाद सबसे ज्यादा रही.

फरवरी में ईरान युद्ध शुरू होने से पहले इस रास्ते से बड़ी मात्रा में गैस का निर्यात होता था.

एक्सपर्ट एरिक येप के मुताबिक, UAE से गैस की आवाजाही अब युद्ध से पहले के स्तर पर पहुंच रही है.

वहीं, कतर से होर्मुज के रास्ते होने वाली आवाजाही युद्ध से पहले के मुकाबले 30 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है.

इससे संकेत मिलता है कि युद्ध के कारण प्रभावित हुई गैस सप्लाई धीरे-धीरे सुधर रही है.

अक्टूबर में आने वाले 31 जहाजों में से 23 ने कतर के रास लफान बंदरगाह से गैस भरी थी, जबकि 8 जहाज संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दास आइलैंड से रवाना हुए थे.

कतर से बढ़ा LNG का एक्सपोर्ट

Kpler के जहाजों पर नजर रखने वाले आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में कुल 42 LNG खेपों को जहाजों में भरा गया. सितंबर में ये संख्या 27 थी.

कतर के रास लफान बंदरगाह से अक्टूबर में 35 LNG खेपें रवाना हुईं. इनका कुल वजन 27 लाख टन से ज्यादा था. युद्ध शुरू होने के बाद ये कतर का सबसे ज्यादा मासिक निर्यात रहा.

हालांकि, फरवरी में कतर ने करीब 62 लाख टन LNG का निर्यात किया था.

भारत और दूसरे देशों तक कैसे पहुंच रही गैस?

कतर और UAE से निकलने वाली LNG दुनिया के कई देशों तक पहुंचती ह

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर होर्मुज जलडमरूमध्य से LPG और LNG टैंकरों की बढ़ती आवाजाही के बारे में है, जो फरवरी से चल रहे ईरान-यूएस संघर्ष के बाद हुई है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के स्थिर होने का संकेत देता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमतों पर असर पड़ सकता है। आम जनता पर इसका असर ऊर्जा की कीमतों में गिरावट और घरेलू LPG की उपलब्धता में सुधार के रूप में महसूस हो सकता है, जिससे किफायती ऊर्जा संसाधनों का उपयोग आसान हो जाएगा।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।