लखनऊ में बीजेपी ने निकाली पदयात्रा, शिवराज ने कांग्रेस पर बोला हमला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
03 नवंबर, नई दिल्ली: लखनऊ में बीजेपी ने अपनी पदयात्रा के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में निकली इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी समेत पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस पदयात्रा के जरिए बीजेपी ने विपक्ष के खिलाफ हल्लाबोला किया।
पदयात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और इंडी गठबंधन देश में अराजकता फैलाने और देश को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश को तीसरी बार बांटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने विपक्ष पर विदेशी ताकतों के इशारे पर भारत विरोधी नैरेटिव चलाने का आरोप भी लगाया।
वहीं, SIR के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मतदाता सूची से मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाना जरूरी है। शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।
फाइल फोटो