राज्य

लखनऊ में बीजेपी ने यूपी के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में पदयात्रा निकाली

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
लखनऊ में बीजेपी ने यूपी के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में पदयात्रा निकाली

आधा दिन पूरी खबर की शुरुआत करते हैं ... आज से यूपी में शुरू हुए बीजेपी के बड़े अभियान से ... दरअसल विपक्षी प्रदर्शन के खिलाफ आज से बीजेपी पूरे यूपी में एक बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू कर रही है...पार्टी प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' नाम से व्यापक पदयात्रा निकाली गईं.

इस अभियान के जरिए बीजेपी विपक्ष पर हमला बोलने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर रही है... राजधानी लखनऊ में इस पदयात्रा की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई... ये पदयात्रा लोकभवन से शुरू होकर परिवर्तन चौक तक जाएगी... इससे पहले कल देश के दूसरे राज्यों में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कैंपेन का आयोजन किया गया था....

सोमवार को पार्टी के लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ कैंपेन में शामिल होने खुद गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद पहुंचे थे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मार्च किया। पदयात्रा के दौरान शाह ने राष्ट्रीय ध्वज थाम रखा था।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।