राजनीति

Lucknow Congress Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस: 'वोट चोर-गद्दी छोड़' के नारों से गूंजा जनपथ, कई दिग्गज गिरफ्तार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Lucknow Congress Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस: 'वोट चोर-गद्दी छोड़' के नारों से गूंजा जनपथ, कई दिग्गज गिरफ्तार

लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन। भारी बारिश के बीच अजय राय और राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में निकला मार्च, पुलिस ने कई नेताओं को किया गिरफ्तार। प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ लखनऊ: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर संविधान विरोधी कृत्य, वोट चोरी की साजिश और मतदाता सूची एसआईआर (SIR) में धांधली के गंभीर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजधानी लखनऊ में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उप्र प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'वोट चोर-गद्दी छोड़', 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो', और 'वोट चोर कहां मिलेंगे-बीजेपी के दफ्तर में' जैसे गगनभेदी नारों के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (जनपथ मार्केट) के लिए कूच किया।

कल से हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए हजारों वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से अपना मार्च शुरू किया। जैसे ही प्रदर्शनकारी माल एवेन्यू से आगे बढ़े, सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास भारी पुलिस बल ने बैरीकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की।

पुलिस से धक्का-मुक्की, दर्जनों वरिष्ठ नेता गिरफ्तार प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस ने प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' सहित सैकड़ों नेताओं को हिरासत में ले लिया।

सभी को बसों में भरकर इको गार्डन ले जाया गया, जहां से देर शाम उन्हें रिहा किया गया। गिरफ्तार होने वाले प्रमुख नेताओं में शामिल थे प्रभारी एवं अध्यक्ष: राजेंद्र पाल गौतम, अजय राय विधानमंडल दल नेता: आराधना मिश्रा 'मोना' राष्ट्रीय सचिवगण: सर्वश्री अब्दुल हन्नान, संजीव आर्या, अभिषेक दत्त, जगदीश चंद्र जांगिड़, कुणाल चौधरी, वरूण चौधरी रहे।

सांसद व पूर्व अध्यक्ष: सांसद राकेश राठौर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी रहे। अन्य वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता : शिव पांडेय, अंशु अवस्थी, शहला अहरारी, ममता चौधरी, अनामिका यादव, प्रतिभा अटल पाल, प्रतिमा पाल, जिलाध्यक्ष रुद्रदमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ.

शहजाद आलम, अन्य प्रमुख पदाधिकारी में मुकेश सिंह चौहान, असीम वकार, सलीम अख्तर, फैजी खान, वेद प्रकाश त्रिपाठी, आर्यन मिश्रा एवं अन्य। "ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयोग को बीजेपी की B-टीम बनाया": राजेंद्र पाल गौतम इको गार्डन में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर सीधा हमला बोला।

उन्होंने कहा, "ज्ञानेश कुमार देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं, उन्हें जेल में होना चाहिए। उन्होंने स्वतंत्र संवैधानिक संस्था 'चुनाव आयोग' को बीजेपी की B-टीम बना दिया है। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के बजाय वह बीजेपी को जिताने के लिए काम कर रहे हैं। देश में वोट चोरी और सरकारें चोरी की जा रही हैं।

ज्ञानेश कुमार को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।" "राहुल गांधी की बात सच साबित हुई": अजय राय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हमारे नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी काफी समय से लोकतंत्र की हत्या और चुनाव आयोग व भाजपा की मिलीभगत पर मुखर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी जी बार-बार कह रहे थे कि सरकार पूरे सिस्टम पर कब्जा करना चाहती है। आज यह पूरी तरह उजागर हो चुका है। वैध मतदाताओं के नाम काटने, फर्जी नाम जोड़ने और फॉर्म-6 (नए वोटर जोड़ने का फॉर्म) में अवैध बदलाव करके बीजेपी को सीधा फायदा पहुंचाया गया है। चुनाव आयोग की इस तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के हटने तक जारी रहेगा।" विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शामिल नेता इस विशाल विरोध प्रदर्शन और मार्च में प्रदेश भर के कई दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया, जिनमें मुख्य रूप से सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सांसद पी.एल.

पुनिया, पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली, एआईसीसी प्रवक्ता अभय दुबे, पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, गजराज सिंह, प्रदीप माथुर, श्यामकिशोर शुक्ल, गयादीन अनुरागी, इंदल रावत, कांग्रेस संगठन व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी में मीडिया चेयरमैन कुंवर सिंह निषाद, वाइस चेयरमैन प्रियंका गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष डॉ.

प्रमोद कुमार पांडेय, डॉ. उमाशंकर पांडेय, अंशु अवस्थी, सिद्धिश्री, डॉ.

अलीमुल्लाह खान, द्विजेंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र मदान, सुरेंद्र यादव, रमेश मिश्रा, ललन कुमार, मुकेश सिंह चौहान, ओमवीर यादव, हसीब खान, कृपाशंकर मिश्रा, राघवेंद्र चौबे, संजय सिंह, सुशीला शर्मा, रिचा शर्मा, सुनीता रावत, महताब जायसी, तनवीर फातिमा, नीरज तिवारी, राजेंद्र सागर, विकास श्रीवास्तव, बदरे आलम, अंकित सक्सेना, रवींद्र पटेल, अयूब सिद्दीकी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।