लखनऊ दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 22, नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ दौरे पर हैं। आज वें बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां वें विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल लखनऊ में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि किसी भी देश की आर्थिक शक्ति केवल उसके संसाधनों, पूँजी या तकनीकी क्षेत्र में विकास से ही तय नहीं होती। उसकी असली शक्ति उसके नागरिकों की क्षमताओं और उनके कौशल में भी निहित होती है। इस क्षमता को विकसित करने के लिए, पिछले 12 वर्षों में PM मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत 'Skill Development Ecosystem' का निर्माण किया गया है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का शानदार उदाहरण है। पिछले 12 वर्षों में Skill Development का काम अभूतपूर्व गति से हुआ है। फाइल फोटो