लखनऊ में दीपावली पर वृद्धाश्रम पहुंचीं महापौर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लखनऊ में दीपावली के पावन पर्व पर महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने रविवार को आदिल नगर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वरिष्ठजनों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने सभी बुजुर्गों को फल एवं मिठाई खिलाकर दीपावली उन्हें पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।महापौर ने वरिष्ठजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना | उन्होंने कहा कि हमारे वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं।
उनके अनुभव, स्नेह और आशीर्वाद से जीवन को नई दिशा मिलती है। दीपावली जैसे पावन पर्व पर उनके बीच पहुंचकर खुशियां बांटना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना आत्मीय संतोष का विषय है।उन्होंने सभी वरिष्ठजनों के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती शिवम उपाध्याय जी, पार्षद प्रतिनिधि श्री दीपक तिवारी जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
सभी ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उन्हें फल एवं मिठाई खिलाई और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।