राज्य

लखनऊ में मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
लखनऊ में  मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी का आयोजन

लखनऊ में बुधवार, 4 नवंबर को चिनहट स्थित पावन सनातन धाम लॉन में दीपावली के अवसर पर मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल ने किया। इस दौरान महिलाओं को आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़ी दीपावली की भेंट भी वितरित की गई।सपना गोयल ने कहा कि दीपावली सिर्फ घरों में दीप जलाने का त्योहार नहीं है, बल्कि अपने मन के अंधकार को दूर करने का भी पर्व है।

हमें अपने मन से ईर्ष्या, द्वेष, अहंकार, क्रोध और नकारात्मक विचारों को दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मन साफ और विचार सकारात्मक होते हैं, तभी जीवन में सच्चा प्रकाश आता है।उन्होंने कहा कि दीपावली का असली उद्देश्य ज्ञान, विवेक और अच्छे विचारों को अपनाना है। एक छोटा सा दीपक भी अंधकार दूर कर सकता है।

इसी तरह हमारे छोटे-छोटे अच्छे प्रयास दूसरों के जीवन में खुशियां ला सकते हैं।सपना गोयल ने बताया कि उनके नेतृत्व में चलाया जा रहा 'सुंदरकांड महा अभियान, भारत वर्ष की बने पहचान' अब उत्तर प्रदेश के 42 जिलों और देश के 10 राज्यों तक पहुंच चुका है। इस अभियान के तहत कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा चुका है।

इनमें काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या का राम मंदिर, हरिद्वार की हर की पौड़ी, चित्रकूट, प्रयागराज और मथुरा के प्रमुख धार्मिक स्थल शामिल हैं।उन्होंने बताया कि 18 नवंबर से ऋषिकेश की तीन दिवसीय तीर्थयात्रा शुरू होगी। इसके अलावा लखनऊ में 11 हजार महिलाओं के माध्यम से विशाल सुंदरकांड पाठ कराने की भी योजना है।

अभियान का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को बढ़ावा देना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।