राज्य

लुधावली कब्रिस्तान के पास कंजर समुदाय के 8 से 10 परिवारों के टपरे हटाए, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, कच्ची शराब जब्त

लेखक: Kuldeep Sharma अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
लुधावली कब्रिस्तान के पास कंजर समुदाय के 8 से 10 परिवारों के टपरे हटाए, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, कच्ची शराब जब्त

शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत लुधावली स्थित कब्रिस्तान के पास वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण कर रह रहे कंजर समुदाय के परिवारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बताया गया कि बाहर से आकर करीब 8 से 10 परिवारों ने यहां टपरे बनाकर रहना शुरू कर दिया था। इन पर बाहर से कच्ची शराब लाकर बेचने जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे। कार्रवाई के दौरान मौके पर बनाए गए टपरों को नष्ट कर परिवारों को वन विभाग की जमीन से हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने कच्ची शराब भी जब्त की है। वहीं, वन विभाग की जमीन पर रह रहे कुछ आदिवासी परिवारों को समझाइश दी गई कि वे जल्द से जल्द जमीन खाली कर दें। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की।

मौके पर वन विभाग के एसडीओ शैलेंद्र तिवारी, देहात थाना प्रभारी विकास यादव, आबकारी उपनिरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज और आबकारी उपनिरीक्षक राहुल गुप्ता मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान वन विभाग, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने के साथ ही कच्ची शराब के खिलाफ भी कार्रवाई की।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

लुधावली कब्रिस्तान के पास कंजर समुदाय के 8‑10 परिवारों ने वन विभाग की जमीन पर टपरे बनाकर रहना शुरू किया और कच्ची शराब बेचने जैसी अवैध गतिविधियाँ कीं। पुलिस और आबकारी विभाग ने मिलकर इन टपरे हटाए और शराब जब्त की। यह विषय वन संरक्षण और कानून प्रवर्तन के बीच के संघर्ष को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण इलाकों में अवैध उपयोग और शराब की बेकाबू बिक्री के खिलाफ सरकारी कार्रवाई का उदाहरण देती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि वन भूमि का संरक्षण बेहतर होगा और कच्ची शराब से जुड़ी स्वास्थ

K
Kuldeep Sharma

कुलदीप शर्मा पिछोर, शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं