लूट के आरोपी को पकड़ने गई महिलाओं से झड़प:देवरिया में जमकर धक्का-मुक्की, युवक को पकड़कर ले गई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के सल्लहपुर गांव में लूट के मामले में वांछित विकास यादव को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम और उसके परिवार की महिलाओं के बीच झड़प का वीडियो सामने आया है। शुक्रवार रात हुई घटना का वीडियो शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सामने आया। इसमें पुलिसकर्मियों और महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है।
वीडियो में महिला पुलिसकर्मी नजर नहीं आने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, भटनी पुलिस की टीम शुक्रवार रात लूट के मामले में वांछित विकास यादव को गिरफ्तार करने सल्लहपुर गांव पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी के परिवार के लोगों और पुलिस टीम के बीच विवाद हो गया।
परिवार के लोगों ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो शनिवार को सामने आया। वीडियो में परिवार के लोग युवक को पुलिस के साथ ले जाने से रोकते और पुलिसकर्मियों से बहस करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की होती नजर आती है। वीडियो में एक महिला धक्का लगने के बाद जमीन पर गिरती दिखाई दे रही है।
इसके बाद पुलिसकर्मी युवक को गाड़ी में बैठाकर वहां से रवाना होते नजर आते हैं। सीओ बोले- टीम में महिला पुलिसकर्मी भी थीं घटना के वीडियो में महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी स्पष्ट रूप से नजर नहीं आने के कारण कार्रवाई के दौरान उनकी तैनाती को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में भाटपाररानी के सीओ मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं।
उनके मुताबिक, झड़प के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। वीडियो सामने आने के बाद चर्चा घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और मौके पर हुए घटनाक्रम को लेकर चर्चा हो रही है। वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम और पुलिस के बयान के आधार पर पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
लूट के मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए की गई कार्रवाई के दौरान विवाद किन परिस्थितियों में हुआ, इस बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
📡 स्रोत: NewsData.io