राज्य

माधौगढ़ में छात्राओं को महिला और बाल सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
माधौगढ़ में छात्राओं को महिला और बाल सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

जालौन जिले के माधौगढ़ में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर की टीम ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्राओं को महिला और बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।इस दौरान छात्राओं को हिंसा से पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन 181 और बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई।

साथ ही गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा महिलाओं और बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।छात्राओं से अपील की गई कि वे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी अपने परिवार और आसपास के लोगों तक भी पहुंचाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर पीड़ित महिलाओं और बच्चों को समय पर सहायता मिल सके।कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रभारी रीना यादव, काउंसलर आरती वर्मा, केस वर्कर आरती द्विवेदी और सिराज मौजूद रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।