मध्य प्रदेश में बाढ़ का हाहाकार: मंदाकिनी नदी के उफान से सतना और चित्रकूट में भारी तबाही
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Madhya Pradesh Flood: मध्य प्रदेश के सतना जिले और धार्मिक नगरी चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से विनाशकारी बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं.
नदी के उफान ने पूरे इलाके में भारी तबाही मचाई है, जिसके कारण आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है.
बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में घुसने से चित्रकूट के घरों और दुकानों की हालत बेहद खराब हो गई है. सड़कें, घर और दुकानें पूरी तरह से कीचड़ और गाद (सिल्ट) से पटी पड़ी हैं.
लोगों का घर-गृहस्थी और दुकानों का सामान पानी में बह गया है या मलबे में दब गया है.
हालात इतने गंभीर हैं कि लोगों का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है और वे अपने रोजमर्रा और खाने-पीने के जरूरी सामान को मलबे में ढूंढने को मजबूर हैं.
कई घरों और दुकानों में अभी भी पानी घुसा हुआ है, जिससे लोगों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है.
विनाशकारी बाढ़ के बाद भी इलाके में हालात अभी तक सामान्य नहीं हो पाए हैं और हर तरफ सिर्फ बर्बादी का मंजर ही नजर आ रहा है.
📡 स्रोत: NewsData.io