भोपाल

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर तेज, नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से नदी उफान पर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
मध्य प्रदेश में बारिश का दौर तेज, नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से नदी उफान पर

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर फिर तेज हो गया है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है, जबकि मंडला में नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से नदी उफान पर है। छतरपुर, सतना, मंडला और मैहर समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। छतरपुर के कुटनी और जबलपुर के बरगी बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। भोपाल में भी आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। पेश है एक रिपोर्ट

कट- अभिनव गोयल, संवाददाता

उधर, शिवपुरी में पिछले दो दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण शहर की कई निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बन गई है। उधर मैहर में रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश के सिलसिले में जिला कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने ग्रामीण क्षेत्र में जल भराव की स्थिति का जायजा लिया और जरियारी पुल का भी निरीक्षण किया। भोपाल में भी बारिश हो रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।