विदेश

मध्य प्रदेश में चीनी के स्टॉक को लेकर नई सीमा तय

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
मध्य प्रदेश में चीनी के स्टॉक को लेकर नई सीमा तय

मध्य प्रदेश में अब चीनी के स्टॉक को लेकर नई सीमा तय की गई है। कोई भी डीलर 4 हजार क्विंटल से ज्यादा चीनी का स्टॉक नहीं रख सकेगा और इसे 30 दिन से ज्यादा समय तक भंडारित भी नहीं किया जा सकेगा। सभी डीलरों को केंद्र सरकार के पोर्टल पर अपने चीनी स्टॉक की जानकारी नियमित रूप से अपडेट करनी होगी। खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि इस संबंध में सभी कलेक्टरों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं थोक उपभोक्ता 15 दिन से ज्यादा का चीनी स्टॉक नहीं रख सकेंगे, इसमें हलवाई, मिठाई विक्रेता और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग जैसे उपभोक्ता शामिल हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।