खेल

मध्य प्रदेश: खेल मंत्री विश्वास सारंग ने क्रांति गौड़ को किया सम्मानित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मध्य प्रदेश: खेल मंत्री विश्वास सारंग ने क्रांति गौड़ को किया सम्मानित

अक्टूबर 05, नई दिल्ली: मध्य प्रदेश सरकार के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को सम्मानित किया। क्रांति गौड़ ने हाल ही में जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

विश्वास सारंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘’आज निज कार्यालय में एशियन गेम्स-2026 की स्वर्ण पदक विजेता मध्यप्रदेश की स्टार क्रिकेटर क्रांति गौड़ से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। बेटी क्रांति ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश व मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है। क्रांति की यह सफलता प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। बहुत-बहुत शुभकामनाएं। देश व प्रदेश को आप पर गर्व है।''

Source: X(विश्वास कैलाश सारंग)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।