मध्य प्रदेश में दीपावली का पावन पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दीपावली का पावन पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। घरों से लेकर मंदिरों तक दीपोत्सव की रौनक दिखाई दे रही है। आज तड़के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में इसकी शुरुआत हुई। प्रदेशवासी सुबह से ही एक-दूसरे को सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ रोशनी के पर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
भोपाल से हमारे संवाददाता ने विद्वानों के हवाले से बताया है कि दीपावली पर शाम 5 बजे से 7 बजे तक पूजा की जा सकती है। इस दौरान श्रद्धा और विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन करना शुभ रहेगा। उधर मंडला जिले में भी आज दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। यहां घरों और प्रतिष्ठानों में आकर्षक सजावट की गई है।
आगरमालवा में दीपोत्सव पर चारों और बिखरी खुशियों के बीच बाजारों में काफी चहल पहल और रौनक देखी जा रही है लोगों द्वारा पूजन सामग्री, मिट्टी के दीये, मोमबत्ती, हारफूल मिठाई और नमकीन की खरीदी की जा रही हैं।