राज्य

मध्यप्रदेश में अगले 2 साल में खुलेंगे 22 नए मेडिकल कॉलेज, एमबीबीएस की सीटें बढ़कर होंगी 18 हजार 50 : CM डॉ. मोहन यादव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मध्यप्रदेश में अगले 2 साल में खुलेंगे 22 नए मेडिकल कॉलेज, एमबीबीएस की सीटें बढ़कर होंगी 18 हजार 50 : CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में चिकित्सा महाविद्यालय और एमबीबीएस सीटों की संख्या में वृद्धि के लिए सभी संभावनाओं का परीक्षण करते हुए तेजी से कार्यवाही की जाए। पीपीपी मॉडल अन्तर्गत बनने वाले बैतूल, कटनी, धार और पन्ना के चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्य की सतत् मॉनीटरिंग हो।

चारों चिकित्सा महाविद्यालयों का संचालन समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह निर्देश चिकित्सा महाविद्यालय और एमबीबीएस सीटों के संबंध में मुख्यमंत्री निवास में हुई लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक में दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुरैना, गुना, भिंड, टीकमगढ़, अशोकनगर, बालाघाट, सीधी, खरगोन, शाजापुर, रायसेन और झाबुआ में पीपीपी मॉडल अन्तर्गत स्थापित होने वाले सभी 11 चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए नवीन निविदाएं तत्काल जारी की जाए।

बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई तथा श्रीमती रश्मि अरूण शमी उपस्थित थीं।

प्रदेश में होंगे 56 मेडिकल कॉलेज और 18050 एमबीबीएस सीट

बैठक में बताया गया कि वर्तमान में प्रदेश में 20 शासकीय और 14 निजी चिकित्सा महाविद्यालय संचालित हैं। इनमें 6050 एमबीबीएस सीट उपलब्ध है। आगामी 2 वर्षों में 6 नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय क्रमशः छतरपुर, दमोह और बुधनी के भवन निर्माण पूर्ण हो चुके हैं। उज्जैन, राजगढ़ और मंडला का भवन निर्माण प्रगति पर है।

इसके साथ ही बैतूल, कटनी, धार और पन्ना में पीपीपी मॉडल पर चिकित्सा महाविद्यालय संचालन के लिए अनुबंध निष्पादित किया जा चुका है। मुरैना, गुना, भिंड, टीकमगढ़, अशोक नगर, बालाघाट, सीधी, खरगोन, शाजापुर, रायसेन और झाबुआ सहित कुल 11 जिलों में पीपीपी मॉडल अन्तर्गत स्थापित किए जाने वाले चिकित्सा महाविद्यालय और एक नवीन निजी चिकित्सा महाविद्यालय सहित कुल 22 चिकित्सा महाविद्यालय आगामी 2 वर्षों में संचालित होंगे।

इन 22 चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना तथा पूर्व से संचालित चिकित्सा महाविद्यालय में सीट वृद्धि से कुल 12000 एमबीबीएस सीट उपलब्ध होंगी। परिणाम स्वरूप आगामी 2 वर्षों में प्रदेश में 56 मेडिकल कॉलेज और 18050 एमबीबीएस सीट उपलब्ध होंगी। बैठक में संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अरूणा कुमार सहित लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मध्यप्रदेश सरकार ने आने वाले दो वर्षों में 22 नए मेडिकल कॉलेज खोलने और एमबीबीएस सीटों को 18,500 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह कदम राज्य के स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे तथा स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच में सुधार होगा। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा, क्योंकि अधिक प्रशिक्षित डॉक्टरों की उपलब्धता से इलाज की लागत घटेगी, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्वास्थ्य क्षेत्र में स

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।