राजनीति

मध्यप्रदेश में भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को सौंपी जिम्मेदारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मध्यप्रदेश में भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को सौंपी जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर बनी कार्ययोजना; राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कांग्रेस पर लोकतंत्र और ईवीएम के मुद्दे पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए 1975 के आपातकाल का किया उल्लेख।

भोपाल, अक्टूबर 22: विपक्ष और सीजेपी के सवालों का आक्रामक जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में नई रणनीति तैयार की है। पार्टी ने राज्य स्तर पर ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश स्तरीय टीमों का गठन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर बनी इस कार्य योजना के तहत मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अलग-अलग कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कांग्रेस पर लोकतंत्र और ईवीएम के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल का जिक्र करते हुए कांग्रेस की लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए।

--

बाइट - नरेंद्र शिवाजी पटेल लोक स्वास्थ्य राज्यमंत्री मप्र

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।