मध्यप्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, महाकाल लोक से बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बिहार के बोधगया प्रवास के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में धार्मिक स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने उज्जैन में श्री महाकाल लोक के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके निर्माण और विकास से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है। महाकाल लोक ने उज्जैन को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाई है। डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश और बिहार के प्राचीन सांस्कृतिक एवं धार्मिक संबंधों का भी उल्लेख किया।
उन्होंने सम्राट अशोक के उज्जैन से जुड़ाव की जानकारी देते हुए दोनों राज्यों की ऐतिहासिक विरासत को महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के साथ-साथ राज्यों के बीच आपसी संबंधों और सौहार्द को भी मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन के विकास के लिए धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
बाइट - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री ------
मध्यप्रदेश में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा
महाकाल लोक के विकास से बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या
मध्यप्रदेश और बिहार के प्राचीन सांस्कृतिक एवं धार्मिक संबंध
धार्मिक स्थलों पर बेहतर सुविधाएं विकसित करने पर जोर
पर्यटन विकास और राज्यों के बीच सौहार्द को लेकर मुख्यमंत्री का बयान