राज्य

मध्यप्रदेश में हर साल तैयार होंगी एक लाख उन्नत नस्ल की बछिया, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस: CM डॉ. मोहन यादव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मध्यप्रदेश में हर साल तैयार होंगी एक लाख उन्नत नस्ल की बछिया, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए हर साल एक लाख उन्नत नस्ल की बछिया तैयार कर किसानों को दी जाएंगी। मुख्यमंत्री ग्वालियर जिले में आयोजित पशु-पालक सम्मेलन एवं पशु मेले को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को देश का मिल्क कैपिटल बनाने के लिए पशु-पालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश दुग्ध उत्पादन में देश में तीसरे स्थान पर है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबल योजना के 7 हजार से अधिक श्रमिकों को 175 करोड़ रुपये और 34.58 लाख हितग्राहियों को 207.48 करोड़ रुपये की पेंशन राशि अंतरित की।

-- बाइट - डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मप्र -------

हर साल तैयार होंगी एक लाख उन्नत नस्ल की बछिया

मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने का लक्ष्य

दुग्ध उत्पादन में देश में तीसरे स्थान पर मध्यप्रदेश

सीएम ने 382 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की अंतरित

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मध्यप्रदेश सरकार ने हर वर्ष एक लाख उन्नत नस्ल की बछिया तैयार कर किसानों को देने का निर्णय लिया है, ताकि दुग्ध उत्पादन बढ़े और किसानों की आय सुधरे। यह कदम ग्वालियर में आयोजित पशु-पालक सम्मेलन में घोषित किया गया, जहाँ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने की योजना पर बल दिया। यह पहल महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे किसानों को बेहतर दूध उत्पादन के लिये बेहतर पशु मिलेंगे, जिससे आय में स्थायी वृद्धि संभव होगी। आम जनता पर इसका असर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, रोजगार के अवसरों में

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।