भोपाल

मध्यप्रदेश की 6 जिलों की रेडक्रॉस शाखाओं को मिली एंबुलेंस, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लोक भवन से दिखाई हरी झंडी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मध्यप्रदेश की 6 जिलों की रेडक्रॉस शाखाओं को मिली एंबुलेंस, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लोक भवन से दिखाई हरी झंडी

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने लोक भवन में आयोजित गरिमामय आयोजन में भारतीय रेडक्रॉस की जिला शाखाओं को प्रदाय की जाने वाली 06 एंबुलेंस का लोकार्पण किया। इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की राज्य शाखा के अध्यक्ष श्री श्याम सिंह कुमरे, सचिव श्री रामेन्द्र सिंह, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ.

नवनीत मोहन कोठारी एवं भारतीय रेडक्रॉस की जिला इकाइयों के पदाधिकारी और लोक भवन चिकित्सालय के चिकित्सक मौजूद थे। राज्यपाल श्री पटेल ने जिला शाखाओं को प्रदान की जा रही प्रत्येक एंबुलेंस का सनातन परंपरा के अनुसार विधिवत पूजन किया। वाहनों को झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। लोकार्पण समारोह में एन.एच.डी.सी.

लिमिटेड भोपाल के द्वारा निगमीय सामाजिक उत्तरदायित्व (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत प्रदत्त एंबुलेंस भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा सिवनी, खण्डवा, छिंदवाड़ा, अशोकनगर, नरसिंहपुर एवं भोपाल को प्रदाय की गई है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मध्यप्रदेश के 6 जिलों को नई एंबुलेंस मिली, जिसे राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लोक भवन में प्रदाय किया। यह कदम भारतीय रेडक्रॉस की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि एंबुलेंस से आपातकालीन चिकित्सा सुविधा में सुधार होगा, जिससे समय पर इलाज संभव होगा। आम जनता पर इसका असर तेज़ी से बचाव, बेहतर रोगी देखभाल और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं के पहुँच में वृद्धि के रूप में महसूस होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।