देश

मध्यप्रदेश में कुछ नौजवान नदी की सफाई का काम कर रहे हैं : मुख्यमंत्री डॉ यादव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मध्यप्रदेश में कुछ नौजवान नदी की सफाई का काम कर रहे हैं : मुख्यमंत्री डॉ यादव

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी के उल्लेखनीय प्रयासों का उल्लेख करते हुए मध्यप्रदेश के युवाओं द्वारा नदी स्वच्छता के लिए किए जा रहे सराहनीय प्रयासों को विशेष रूप से साझा किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश में कुछ नौजवान नदी की सफाई का काम कर रहे हैं। उनके इस छोटे से प्रयास में पूरा समाज जुड़ रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे जन-प्रयासों और सकारात्मक बदलावों को देश के सामने लाने का सशक्त माध्यम है। यह सेवा, सहभागिता और संकल्प की भावना को नई ऊर्जा देता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।