मध्यप्रदेश को नक्सलमुक्त बनाने में हमारे पुलिसकर्मियों का योगदान सराहनीय एवं अभिनंदनीय है : मुख्यमंत्री डॉ यादव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित ‘स्मृति दिवस परेड समारोह 2026’ में शामिल हुए। उन्हांेने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके अदम्य साहस, शौर्य एवं सर्वाेच्च बलिदान का स्मरण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस का यह दिन कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों के शौर्य और साहस को पूरे देश में स्मरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को नक्सलमुक्त बनाने में हमारे पुलिसकर्मियों का योगदान सराहनीय एवं अभिनंदनीय है। देश की सुरक्षा और समाज की शांति के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए वीर पुलिसकर्मियों को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।