राजनीति

मध्यप्रदेश के ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आज दूसरा दिन

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 13 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
मध्यप्रदेश के ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आज दूसरा दिन

बैठक के दूसरे दिन सेवा संकल्प अभियान के तहत एक विशेष कार्यशाला की जा रही है। इसमें सेवा, सुशासन और संगठन के विस्तार से जुड़े आने वाले कार्यक्रमों का अंतिम खाका तैयार किया जाएगा। बैठक के पहले दिन भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सेवा, संस्कार और अंत्योदय को भाजपा की विचारधारा का आधार बताया। वहीं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान हित की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बात कही, जबकि केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यूपीआई, स्टार्टअप और तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल को युवाओं के लिए नए अवसरों से जोड़ा। वहीं उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने केन-बेतवा परियोजना को बुंदेलखंड के विकास के लिए अहम बताया। बैठक में महिला सशक्तिकरण, जनजातीय समाज और रोजगार जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

A
AIR Bhopal

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।