राज्य

मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य एवं सर्वाधिक ऋण वितरण श्रेणी में प्रथम पुरस्कार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य एवं सर्वाधिक ऋण वितरण श्रेणी में प्रथम पुरस्कार

आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल एवं राज्य मंत्री तोखन साहू ने पुरस्कार प्रदान किए। मध्यप्रदेश की ओर से राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी सहित अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, आयुक्त संकेत भोंडवे एवं अपर आयुक्त शिशिर गेमावत ने पुरस्कार प्राप्त किए। वहीं देश में सर्वाधिक स्वनिधि पंजीयन कर जरूरतमंदों को ऋण उपलब्ध कराने के उत्कृष्ट कार्य के लिए इंदौर को रैंक वन का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

जबकि सारणी को द्वितीय और बालाघाट को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर इंदौर के महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए नगर निगम की पूरी टीम एवं सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता से स्वावलंबन तक, इंदौर हर क्षेत्र में देश के लिए मिसाल बन रहा है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और सर्वाधिक ऋण वितरण श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो राज्य की आर्थिक योजनाओं और वित्तीय समावेशन के प्रयासों को मान्यता देता है। यह पुरस्कार केंद्रीय और राज्य सरकार के बीच सहयोग और ग्रामीण-शहरी वित्तीय पहुँच बढ़ाने के कार्यक्रमों की सफलता को दर्शाता है। ऐसी पहचान से राज्य में निवेश और विकास की दिशा में विश्वास बढ़ता है, जिससे लोगों के लिए ऋण उपलब्धता आसान होती है। इससे छोटे उद्यमियों, किसानों और गरीबों को आर्थिक सहायता मिलती है, जिससे आय मे

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।