खेल

4 माह पहले सीखी तैराकी, अब बड़े तालाब में 2 व 4 किमी की चुनौती पूरी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
4 माह पहले सीखी तैराकी, अब बड़े तालाब में 2 व 4 किमी की चुनौती पूरी

भास्कर संवाददाता | विदिशा एनएचएआई विदिशा के दो अधिकारियों ने राजमार्ग निर्माण के साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी शारीरिक क्षमता, साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। रविवार को भोपाल के बड़े तालाब में आयोजित ‘लेक मैन 3.1’ ओपन वॉटर स्वीमिंग प्रतियोगिता में प्रोजेक्ट डायरेक्टर सिद्धांत सिंघई ने 2 किमी और मैनेजर शिवराज सिंह ने 4 किमी तैराकी की चुनौती सफलतापूर्वक पूरी की।

दोनों अधिकारियों ने करीब चार महीने पहले ही स्वीमिंग पूल में तैराकी सीखना शुरू किया था। प्रतियोगिता के समापन पर उन्हें फिनिशर मेडल देकर सम्मानित किया गया। ट्राई-ज़ी एथलीट्स द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भोपाल, विदिशा, इंदौर, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, आगरा, कोटा, रायपुर और बैतूल सहित 10 शहरों के 58 तैराक शामिल हुए।

इनमें 48 पुरुष और 10 महिलाएं थीं। प्रतियोगिता में 500 मीटर, 1 किमी, 2 किमी और 4 किमी की चार श्रेणियां रखी गई थीं। आगे...

गोवा में होने वाली अंतरराष्ट्रीय आयरनमैन 70.3 की तैयारी लेक मैन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद सिद्धांत सिंघई अब 1 नवंबर को गोवा में होने वाली अंतरराष्ट्रीय ‘आयरनमैन 70.3’ ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसमें 1.9 किमी तैराकी, 90 किमी साइक्लिंग और 21.1 किमी दौड़ पूरी करनी होती है।

कुल 113 किमी की यह चुनौती निर्धारित समय में पूरी करनी होती है। प्राकृतिक परिस्थितियों में तैराकी चुनौतीपूर्ण खुले तालाब और समुद्र में तैराकी स्वीमिंग पूल की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण होती है। इसमें लहरों, हवा, गहराई और दिशा का ध्यान रखते हुए बदलती प्राकृतिक परिस्थितियों के बीच तैरना पड़ता है।

पुरस्कार वितरण समारोह में भोपाल के पुलिस महानिरीक्षक (देहात) संजय तिवारी, भोपाल डिस्ट्रिक्ट साइकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएन सिंह और ट्राई-ज़ी एथलीट्स के मुख्य कोच ज़ामरान हुसैन उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को ट्रॉफियां और निर्धारित दूरी पूरी करने वाले सभी 58 प्रतिभागियों को फिनिशर मेडल प्रदान किए।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।