अपराध

महादेव ऐप मामला: CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
महादेव ऐप मामला: CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी

नवंबर 14, नई दिल्ली: CBI ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म महादेव ऐप के संचालकों के ठिकानों पर छह राज्यों में 33 स्थानों पर तलाशी ली है। सीबीआई ने बताया कि ये तलाशी पिछले कुछ दिनों में मुख्य आरोपी और प्लेटफॉर्म के प्रमुख संचालकों में से एक सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर की गई।

चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद सीबीआई ने पहली नवंबर को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने बताया कि इस दौरान डिजिटल उपकरण, मोबाइल फोन और आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद हुए। सीबीआई ने छत्तीसगढ़ सरकार से जांच अपने हाथ में लेने के बाद महादेव ऐप मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की हैं।

जांच में सामने आया है कि इस प्लेटफॉर्म का संचालन विदेश स्थित मुख्यालय से किया जाता है और भारत में संचालकों का एक बड़ा नेटवर्क इसके जरिए काम करता है। सीबीआई ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले की जांच के सिलसिले में 33 स्थान पर छापेमारी कर ऐसे दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनसे 'म्यूल' बैंक खातों और हवाला के जरिए धन के लेनदेन के संकेत मिले हैं।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।'म्यूल' बैंक खाता ऐसा बैंक खाता होता है, जिसका इस्तेमाल अपराधी अवैध तरीके से हासिल की गई रकम प्राप्त करने, उसे दूसरे खातों में भेजने और धन के वास्तविक स्रोत को छिपाने के लिए करते हैं। सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि कई स्थानों पर सट्टेबाजी और जुए के ऑनलाइन पैनल सक्रिय पाए गए, जिन्हें बाद में निष्क्रिय कर दिया गया।

जांच एजेंसी ने बताया कि इस ऐप के जरिए क्रिकेट, फुटबॉल, ताश के खेल और अन्य आयोजनों पर कथित तौर पर सट्टा लगवाया जाता था। इसके लिए देशभर में फैले नेटवर्क के जरिए लोगों को इससे जोड़ा जाता था और उनसे सट्टे की रकम एकत्र की जाती थी।

FILE PHOTO

💡 पृष्ठभूमि (Background)

महादेव ऐप मामला ऑनलाइन सट्टेबाजी के अवैध मंच के खिलाफ CBI की कार्रवाई है, जिसमें छह राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की गई। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सरकार डिजिटल जुआ अपराधों से निपटने के लिए कड़ी कार्रवाई कर रही है और प्रमुख संचालकों को पकड़ रही है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि अवैध सट्टेबाजी के जोखिम कम होंगे, ऑनलाइन जुआ के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सट्टेबाजी से होने वाले आर्थिक नुकसान में कमी आएगी।

🎙️ जनता का संदेश का मत

क़ानून के पथ पर चलना समाज का मूल स्तम्भ है। जब अवैध सट्टेबाजी जैसे अपराधों से लोगों की आर्थिक तंगी बढ़ती है, तो हमें न्यायिक प्रक्रियाओं पर भरोसा रखना चाहिए। यह घटना हमें याद दिलाती है कि डिजिटल दुनिया में भी ज़िम्मेदारी और पारदर्शिता अनिवार्य हैं। हम सभी को सशक्त बनाना चाहिए—सावधानीपूर्वक निवेश, जागरूकता और कानूनी सहायता से ही हम एक सुरक्षित समाज की ओर बढ़ सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।