महादेव बेटिंग ऐप केसः सौरभ चंद्राकर को दिल्ली कोर्ट से 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड, रायपुर ले जाएगी CBI
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है.
कोर्ट ने सोमवार (2 नवंबर) को सीबीआई की अर्जी मंजूर करते हुए उसे दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ ले जाने की अनुमति दे दी. अब CBI आरोपी को रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी.
अदालत ने निर्देश दिया कि सौरभ चंद्राकर को बुधवार (4 नवंबर) या उससे पहले रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया जाए.
अदालत के आदेश के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर को 1 नवंबर 2026 को शाम 7:35 बजे गिरफ्तार किया गया था.
इसके बाद उसे दिल्ली की रॉउज एवेन्यू कोर्ट में पेश कर रायपुर ले जाने के लिए दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगी गई थी. आरोपी को ओमान से भारत लाया गया है. उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ में दर्ज मामले की जांच अब CBI कर रही है.
महादेव बुक ऐप के जरिए सट्टेबाजी चलाने का आरोप
CBI के मुताबिक, महादेव बुक ऐप को सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और उनके अन्य सहयोगियों ने बढ़ावा दिया था.
जांच एजेंसी का आरोप है कि इस नेटवर्क के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार चलाया जाता था.
इसके लिए अलग-अलग पैनल और शाखाएं बनाई गई थीं, जो सट्टेबाजी से जुड़े काम संभालती थीं.
अदालत के आदेश में दर्ज आरोपों के अनुसार, इस नेटवर्क के जरिए अवैध सट्टेबाजी से कमाई की जाती थी.
कथित तौर पर इस पैसे को कई बैंक खातों के माध्यम से आगे भेजा जाता था और फिर विदेशों में ट्रांसफर किया जाता था.
जांच एजेंसी का यह भी आरोप है कि महादेव बुक ऐप का संचालन दुबई से किया जा रहा था और छत्तीसगढ़ के कई युवाओं को कर्मचारी या मैनेजर के रूप में काम पर रखा गया था.
मामले में धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, जालसाजी और भ्रष्टाचार से जुड़े कानूनों के तहत जांच की जा रही है. हालांकि, ये सभी आरोप हैं और इन पर अंतिम फैसला अदालत में सुनवाई के बाद होग
📡 स्रोत: ABP Live