महानवमी पर डिप्टी CM दिया कुमारी ने किया कन्या पूजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
महानवमी पर जयपुर सहित प्रदेशभर में कन्या पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सिविल लाइन्स स्थित राजकीय निवास पर कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया।
जयपुर, 20 अक्टूबर। नवरात्र पर्व के समापन पर महानवमी के अवसर पर राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में जगह-जगह कन्या पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन-अर्चन किया और भोजन कराकर दक्षिणा भेंट की।
महानवमी के अवसर पर जयपुर में भी घर-घर कन्या पूजन के आयोजन हुए। लोगों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ कन्याओं का स्वागत किया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी महानवमी के अवसर पर जयपुर के सिविल लाइन्स स्थित अपने राजकीय निवास पर कन्या पूजन किया। उन्होंने कन्याओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और उन्हें भोजन कराया।
इसके बाद दिया कुमारी ने कन्याओं को दक्षिणा भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। नवरात्र के अंतिम दिन आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया।
महानवमी पर कन्या पूजन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की आराधना के बाद अष्टमी और नवमी तिथि पर श्रद्धालु कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराते हैं और उपहार व दक्षिणा भेंट करते हैं।
राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में महानवमी के अवसर पर कन्या पूजन के आयोजन किए गए। इसके साथ ही नौ दिवसीय नवरात्र पर्व का समापन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ।
होल्ड बाइट -1- दिया कुमारी - उप मुख्यमंत्री ।