राजनीति

महंगा चश्मा दिया, हाथ थामकर घूमे, दिल जीत लेगा CM विजय का ये Video

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
महंगा चश्मा दिया, हाथ थामकर घूमे, दिल जीत लेगा CM विजय का ये Video

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की एक बुजुर्ग महिला के साथ मुलाकात का दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है. मेट्टूर दौरे के दौरान सामने आईं उनकी तस्वीरों ने हर किसी का दिल जीत लिया.

विजय ने इस छोटी सी मुलाकात में बूढ़ी अम्मा को अपना महंगा चश्मा तक गिफ्ट कर दिया.

चश्मा पाकर उनका चेहरा खिलखिला उठा और उन्होंने फौरन विजय को गले लगा लिया और आशीर्वाद देती दिखाई दीं. विजय की इस दरियादिली को देखकर वहां मौजूद हर शख्स गदगद हो गया.

विजय मंगलवार (1 सितंबर) को सलेम में थे, जहां उन्होंने मेट्टूर हाइट्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट का निरीक्षण करने और खेती को आसान बनाने के लिए मेट्टूर स्थित स्टेनली जलाशय के स्लुइस गेट खोले.

कम बारिश और पानी के कम स्टोरेज के कारण लगभग तीन महीने की देरी के बाद कावेरी डेल्टा में सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया. यहां से वापस एयरपोर्ट लौटते समय एक सड़क किनारे स्थित फार्म हाउस पर रुके.

यहां से वह खेत में काम करने वाली बुजुर्ग महिलाओं से मिलने पहुंचे थे. इनमें बुजुर्म महिला चेल्लम भी शामिल थीं.

The way people showing their love to CM Vijay ️

தமிழ்நாட்டின் தங்கபிள்ளை விஜய் 🥰 ️ pic.twitter.com/I2zdiqRnsB

𝐓𝐕𝐊 𝐃𝐢𝐧𝐬𝐡𝐮 (@TVK_Dinshu) September 1, 2026

चश्मा पहनकर विजय के साथ घूमीं बुजुर्ग

विजय के काफिले को देखकर वहां भीड़ उमड़ पड़ी. चेल्लम भी तमिलनाडु सीएम को नजदीक से देखने के उनके पास बढ़ीं. इसके बाद विजय का हाथ थामकर वह साथ घूमती दिखाई दीं.

सीएम ने उनका नाम पूछा और हालचाल लिया.

यही नहीं, विजय ने चेल्लम को अपना क्रिश्चियन डायोर का महंगा चश्मा उनको अपने हाथों से पहना दिया. इसके पहनकर वह विजय के बगल में चलती हुई दिखाई दीं.

उनका हाथ विजय के हाथ पर था और वह रास्ते में

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।