महापर्व छठ को लेकर सूप-दउरा, गन्ने और पूजा सामग्रियों से गुलजार हुए रांची के बाजार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
महापर्व छठ को लेकर बाजारों में रौनक, सूप-दउरा, गन्ने और पूजा सामग्रियों से गुलजार हुए रांची के बाजार, पारंपरिक मिट्टी के दीयों और मौसमी फलों की खरीदारी में जुटे व्रती, चार दिवसीय महापर्व को लेकर रांची में उत्साह का माहौल।
Short Headline: महापर्व छठ को लेकर सूप-दउरा, गन्ने और पूजा सामग्रियों से गुलजार हुए रांची के बाजार
छठ पूजा बाजार, रांची, डीडी
महापर्व छठ को लेकर बाजारों में छाई रौनक सूप-दउरा, गन्ने और पूजा सामग्रियों से गुलजार हुए रांची के बाजार
पारंपरिक मिट्टी के दीयों और मौसमी फलों की खरीदारी में जुटे व्रती
चार दिवसीय महापर्व को लेकर रांची में उत्साह का माहौल
एंकर लोक आस्था का महापर्व छठ अब बेहद करीब है और इसके साथ ही बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। सड़कों से लेकर स्थानीय जिला स्कूल तक छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक सामग्रियों की दुकानें सज चुकी हैं।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01. रांची का जिला स्कूल छठ पूजा की सामग्री से सज चुका है। छठ महापर्व की तैयारियों में सबसे पहले पूजा की सामग्री जुटाने की शुरुआत होती है। वर्षों से पूजा सामग्री का कारोबार कर रहे दुकानदारों का कहना है कि छठ के लिए एक ही जगह पर सभी जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है।
वीओ 02. बाजार में अलग-अलग आकार और कलात्मकता के साथ सूप और दउरा की दुकानें सज चुकी हैं। सूप विक्रेताओं के मुताबिक, झारखंड के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से ये उत्पाद मंगाए गए हैं, ताकि ग्राहकों को उनकी आवश्यकतानुसार बेहतरीन विकल्प मिल सकें। वहीं, छठ पूजा में गन्ने का भी धार्मिक महत्व है। यही वजह है कि बाजार में गन्ने की दुकान भी सज गई है।
वीओ 03. छठ महापर्व में मौसमी फलों का अपना एक विशेष स्थान है। भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए विभिन्न प्रकार के फल और कंदमूल का इस्तेमाल किया जाता है। यही कारण है कि बाजार में केले की घौद और सेब समेत कई तरह के फल अपनी ताजगी के साथ सजने लगे हैं।
वीओ 04. इस बीच, छठ पूजा के बाजार में एक खास बात यह भी है कि इस बार डाभ और डम्भा की उपलब्धता में कमी आई है। जिसका सीधा असर इसकी कीमतों पर भी पड़ा है। ऐसे में छठ पूजा के लिए डाभ और डम्भा खरीदने वाले को अपनी जेब थोड़ी अधिक ढीली करनी पड़ सकती है।
अंतिम वीओ छठ पूजा की इन तैयारियों के बीच दीयों और दीपकों का अपना अलग ही आकर्षण है। इस बार बाजार में पारंपरिक मिट्टी के दीयों के साथ-साथ कई तरह के आकर्षक और आधुनिक डिजाइन वाले दीये भी उपलब्ध हैं। रंग-बिरंगे और कलात्मक दीयों की यह चमक ग्राहकों को खूब लुभा रही है।
रांची से सहयोगी सौरभ के साथ सूरज की रिपोर्ट।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
छठ पूजा के महापर्व के दौरान रांची के बाजारों में सूप-दउरा, गन्ने, पूजा सामग्रियों और पारंपरिक मिट्टी के दीयों की रौनक ने एक उत्सव का माहौल बना दिया। यह विषय स्थानीय परंपरा और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि कैसे धार्मिक त्योहारों से व्यापारियों और उपभोक्ताओं की मांग बढ़ती है, जिससे बाजारों में व्यापारिक गतिविधियाँ तेज़ होती हैं। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है: खरीदारी के दौरान रोजगार के अवसर बढ़ते हैं, स्थानीय उत्पादों