व्यापार

महाराष्ट्र में 122 साल पुराने Cafe का लाइसेंस सस्पेंड, करोड़ों का मिलावटी सामान जब्त

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
महाराष्ट्र में 122 साल पुराने Cafe का लाइसेंस सस्पेंड, करोड़ों का मिलावटी सामान जब्त

मुंबई का बेहद मशहूर और करीब 122 साल पुराना kyani CO कैफे इन दिनों में खाद्य सुरक्षा को लेकर चर्चा में है.

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA ने गंदगी को लेकर कैफे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है और कैफे का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है.

जांच के दौरान कैफे की रसोई में खाद्य सामग्री रखने वाली जगह पर साफ-सफाई से जुड़ी कई गंभीर कमियां मिलीं.

FDA की टीम ने कैफे का ओचक निरीक्षण किया था.

जांच के दौरान अधिकारियों को खाद्य पदार्थ तैयार करने और रखने वाली जगहों पर चूहों की बीट, जिंदा मक्खियां और मरे हुए कॉकरोच देखने को मिले. इसके अलावा परिसर में बिल्लियां भी देखने को मिली.

एक फ्रिज के अंदर खून जमा हुआ मिला, जिससे सफाई व्यवस्था पर सवाल उठे.

खुले सीवेज मैनहोल के पास तैयार हो रहा था खाना

जांच के दौरान फूड प्रोसेसिंग एरिया में खुला सीवेज मैनहोल भी पाया गया.

कुछ खाद्य सामग्री सीधे फर्श पर रखी हुई थी, वहीं कच्चे आटे को अखबार से ढककर रखा गया था.

अधिकारियों को कच्चे और तैयार खाद्य पदार्थों को अलग रखने की व्यवस्था में भी कमी मिली.

FDA के मुताबिक, इस तरह की स्थिति से खाने के दूषित होने और ग्राहकों की सेहत पर असर पड़ने का खतरा काफी बढ़ सकता है, इसलिए विभाग ने इसे गंभीर खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ा मामला माना गया.

लाइसेंस तत्काल निलंबित

जांच के बाद FDA ने Kyani Co.कैफे का FSSAI लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया.

कार्रवाई के तहत कैफे को खाद्य पदार्थों की खरीद, तैयारी, स्टोरेज, बिक्री और वितरण रोकने के निर्देश दिए गए हैं.

यानी जब तक जरूरी कमियों को दूर नहीं किया जाता, तब तक कैफे का कारोबार प्रभावित रहेगा.

महाराष्ट्र में चला था विशेष अभियान

Kyani कैफे पर हुई यह कार्रवाई महाराष्ट्र FDA के 23 से 27 सितंबर तक चलाए गए राज्यव्यापी खाद्य सुरक्षा अभियान का हिस्सा है. इस अभियान के दौरान कई खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।