राजनीति

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के आठ लोगों की मौत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के आठ लोगों की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज सुबह हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के आठ लोगों की मौत हो गई। हादसा लाखनी तहसील के मानेगांव और पिंपलगांव के बीच नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक तिरपन पर हुआ। जिसमें तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक कार में सवार होकर ये सभी लोग रायपुर से नागपुर जा रहे थे। तभी पिंपलगांव के पास उनका वाहन ट्रक से टकरा गया। हादसे में घायल तीन अन्य लोगों को सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपए तथा घायलों को पचास-पचास हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के आठ लोग, जिनमें तीन बच्चे भी थे, की मृत्यु हो गई। यह घटना नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर, लाखनी तहसील के मानेगांव और पिंपलगांव के बीच हुई, जब एक कार ट्रक से टकरा गई। यह विषय सड़क सुरक्षा और आपसी संवाद की आवश्यकता को उजागर करता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि राज्य सीमाओं के पार यात्रा करते समय भी दुर्घटनाओं के जोखिम बढ़ते हैं, और यह चेतावनी देती है कि ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। आम

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।