राजनीति

महाराष्ट्र CM की पत्नी बोलीं-मुझे ट्रोलिंग वाइफ बनाया जा रहा:गरबा में मुस्लिमों की एंट्री की बात दोहराई; कहा- त्योहारों में भेदभाव नहीं होना चाहिए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
महाराष्ट्र CM की पत्नी बोलीं-मुझे ट्रोलिंग वाइफ बनाया जा रहा:गरबा में मुस्लिमों की एंट्री की बात दोहराई; कहा- त्योहारों में भेदभाव नहीं होना चाहिए

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के समर्थन में फिर से अपनी बात दोहराई। उन्होंने कहा- मुझे इस मुद्दे पर पॉलिटिकल वाइफ बनाकर ट्रोल किया जा रहा है, जबकि मैं पॉलिटिकल नहीं हूं। मैं एक सोशल एक्टिविस्ट और नागरिक के तौर पर अपनी राय रखती हूं।

अमृता ने बुधवार रात नागपुर में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से कहा- नवरात्रि और गरबा जैसे त्योहार सभी को साथ लेकर चलने वाले हैं और इनमें जाति-धर्म का भेद नहीं होना चाहिए। पहचान पत्र जांचना बहुत अच्छी प्रैक्टिस है। लेकिन धर्म के आधार पर लोगों की जांच सही नहीं है। इससे पहले अमृता ने मंगलवार को कहा था कि अगर मुस्लिम गरबा देखने आते हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है।

अमृता पहले भी अपने बयानों या विचारों को पति की राजनीति से अलग बताती रही हैं। लव जिहाद पर बोलीं- सख्त कानून बनाए जा रहे गरबा आयोजनों में ‘लव जिहाद’ के मामले सामने आने के दावों पर अमृता ने कहा कि अगर ऐसा कोई मुद्दा है तो इस पर विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सख्त कानून बनाए जा रहे हैं और इससे भी कड़े कानून बनने चाहिए।

जारंगे को भाई बताया, घर पर खाने का न्योता दिया मनोज जारंगे पाटील के बारे में पूछे जाने पर अमृता ने कहा- जारंगे पाटील जी मेरे भाई हैं और मैं उन्हें अपने घर पर खाना खाने के लिए बुलाती हूं। जारंगे पिछले 13 दिनों से जालना के अंतरवाली सराटी गांव में मराठा समुदाय को ओबीसी के तहत आरक्षण देने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं।

वह हैदराबाद और सातारा गजट के रिकॉर्ड लागू करने और पात्र मराठा लोगों को कुनबी जाति प्रमाणपत्र देने की मांग भी कर रहे हैं। CM फडणवीस बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान जारंगे के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा था कि सरकार संविधान के दायरे में जो भी संभव होगा, वह करेगी।

उन्होंने कहा था कि बातचीत के दरवाजे कभी बंद नहीं किए गए हैं और सरकार इसी रास्ते से समाधान निकालने की कोशिश कर रही है। फडणवीस ने यह भी साफ किया था कि एक समुदाय के हिस्से का आरक्षण लेकर दूसरे समुदाय को नहीं दिया जाएगा। VHP ने मुस्लिमों की एंट्री रोकने की मांग की अमृता का बयान ऐसे समय आया है, जब विश्व हिंदू परिषद ने महाराष्ट्र में नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया आयोजनों में मुस्लिमों को

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।