अपराध

महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, टेकऑफ के दौरान फिसला विमान, पायलट सुरक्षित

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, टेकऑफ के दौरान फिसला विमान, पायलट सुरक्षित

महाराष्ट्र के सोलापुर हवाई अड्डे पर गुरुवार (12 नवंबर, 2026) को एक ट्रेनी विमान उड़ान भरने की कोशिश में रनवे से फिसलकर बाहर चला गया.

हालांकि, विमान में सवार ट्रेनी महिला पायलट को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा और वह हादसे में बाल-बाल बच गई. ऐसे में सोलापुर हवाई अड्डे पर एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गया.

अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेनी महिला पायलट विमान का संचालन कर रही थीं.

फ्लाइंग ट्रेनिंग के तहत विमान को टेकऑफ कराने की कोशिश के दौरान जैसे ही ट्रेनी पायलट ने विमान की रफ्तार बढ़ाई, उसी वक्त विमान पेव्ड रनवे के किनारे से फिसलकर बाहर चला गया.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महिला पायलट पूरी तरह से सुरक्षित है और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. हालांकि, हादसे की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है.

विमान में तकनीकी खराबी आई थी, पायलट का कंट्रोल खो गया था या इसके पीछे कोई अन्य कारण था, इसका पता आधिकारिक जांच के बाद ही चल सकेगा.

घटना को लेकर अधिकारियों ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा के मुताबिक, घटनास्थल की तस्वीरों में रनवे से फिसलने के बाद विमान का अगला हिस्सा नीचे की तरफ झुका हुआ नजर आ रहा है.

अधिकारियों ने कहा कि एक फ्लाइंग क्लब की तरफ से संचालित यह ट्रेनी विमान गुरुवार (12 नवंबर) को दोपहर करीब 2:30 बजे टेकऑफ करने की कोशिश के दौरान रनवे की पक्की सतह से फिसलकर बाहर निकल गया था.

#WATCH | Maharashtra | A trainer aircraft skidded off the runway while landing at Solapur Airport. A female trainee pilot was on board and escaped unhurt.

Fire and police personnel rushed to the spot: Airport officials https://t.co/Oh8X8Ps1ve

ANI (@ANI) November 12, 2026

इस हादसे के तुरंत बाद सोलापुर हवाई अड्डा प्रशासन ने इमरजेंसी सर्व

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट पर ट्रेनी विमान का रनवे से फिसलकर बाहर निकलना एक गंभीर घटना है। यह दुर्घटना पायलट प्रशिक्षण के दौरान हुई, जिसमें ट्रेनी महिला पायलट को कोई चोट नहीं लगी। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह विमानन सुरक्षा मानकों और प्रशिक्षण प्रक्रियाओं पर सवाल उठाती है, और यह दिखाती है कि दुर्घटना से बचने के लिए त्वरित निर्णय और सही प्रक्रियाओं की कितनी आवश्यकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि वे विमानन सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक हों, और विमानन प्राधिकरणों से बेहतर निरीक्षण

🎙️ जनता का संदेश का मत

सोलापुर के रनवे पर हुई दुर्घटना ने हमें यह याद दिलाया कि सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सतर्कता जीवन बचाती है। यह घटना हमें सिखाती है कि चाहे कोई भी कार्य हो—चाहे वह उड़ान हो या रोज़मर्रा का काम—सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य है। हमें अपने प्रशिक्षकों और सहकर्मियों के अनुभवों से सीखकर, जोखिमों को पहचानना और उन्हें कम करना चाहिए। इस प्रकार हम अपने समाज को सुरक्षित, समृद्ध और जिम्मेदार बना सकते हैं।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।