राजनीति

महाराष्ट्र में सूखे पर अंबेडकर के पोते का विवादित बयान:बोले- बारिश नहीं तो पानी रोके कैसें, तालाब भरने अजित पवार को बुलाएं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
महाराष्ट्र में सूखे पर अंबेडकर के पोते का विवादित बयान:बोले- बारिश नहीं तो पानी रोके कैसें, तालाब भरने अजित पवार को बुलाएं

रिपब्लिकन सेना चीफ आनंदराज अंबेडकर ने जालना में एक ऐसा बयान दे दिया, जिसने महाराष्ट्र की राजनीति में फिर से 2013 का पुराना विवाद जिंदा कर दिया। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की जल संरक्षण नीति पर हमला करते हुए दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार का नाम ले लिया। रिपब्लिकन सेना के 28वां स्थापना दिवस पर अंबेडकर ने सरकार की ‘पानी रोको, पानी रिचार्ज करो’ नीति पर सवाल उठाए।

इसी दौरान विवादित बयान दिया। हालांकि अंबेडकर ने सफाई दी- “दिवंगत अजित पवार का नाम व्यंग्य के तौर पर लिया था। वो इशारा उनके अतीत में पानी की कमी पर दिए गए बयानों की तरफ था।” बयान पर विवाद क्यों हुआ आनंदराज का ये इशारा था अप्रैल 2013 के उस बड़े विवाद की तरफ, जब दिवंगत अजित पवार ने सूखे और खाली बांधों पर बोलते हुए ‘पेशाब’ वाला विवादित बयान दिया था।

उस वक्त पूरे देश में हंगामा मचा था।अंबेडकर ने उसी पुराने बयान को याद दिलाते हुए तंज कसा। 13 साल पहले अजित ने क्या बयान दिया था। महाराष्ट्र उस वक्त भीषण सूखे से जूझ रहा था। तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार 6 अप्रैल 2013 को इंदापुर में एक गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उस वक्त सोलापुर के किसान भैय्या देशमुख मुंबई के आजाद मैदान में 55 दिन से भूख हड़ताल पर थे।

उनकी मांग थी उजनी डैम से उनके खेतों के लिए पानी छोड़ा जाए। दिवंगत अजित पवार ने उसी हड़ताल पर कहा था- “वो 55 दिन से उपवास पर बैठा है। अगर डैम में पानी ही नहीं है, तो हम पानी छोड़ेंगे कैसे?

क्या हम डैम में पेशाब करें?

पीने को पानी नहीं है, तो पेशाब भी कैसे करेंगे?” बवाल बढ़ने पर अजित पवार को दो बार माफी मांगनी पड़ी थी। उन्होंने कहा- “मेरी टिप्पणी सूखा पीड़ितों के लिए नहीं थी। अगर लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं माफी मांगता हूं। मेरी मंशा किसी की भावना को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।” सरकार ने सूखे को लेकर क्या कहा महाराष्ट्र के कई हिस्सों में इस बार बारिश कम हुई है। तालाब सूखे हैं, बांधों में पानी कम है, किसानों को पीने और सिंचाई दोनों के लिए पानी की किल्लत है। ऐसे में सरकार की नीति है, ‘पानी रोको, पानी रिचार्ज करो’। अंबेडकर का सवाल है, जहां बारिश ही नहीं हुई, वहां रोकोगे क्या?

अंबेडकर ने सिर्फ नीति पर सवाल नहीं उठाया, उन्होंने इससे बड़ा आरोप लगाया कि महाराष्ट्र का सूखा कुदरती नहीं, बल्कि मैन-मेड है। नेताओं की

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।