भोपाल

महर्षि वाल्मीकि के जीवन मूल्य सामाजिक समरसता और बंधुत्व की प्रेरणा देते हैं : महापौर श्रीमती राय

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
महर्षि वाल्मीकि के जीवन मूल्य सामाजिक समरसता और बंधुत्व की प्रेरणा देते हैं : महापौर श्रीमती राय

विधायक भगवानदास सबनानी ने वाल्मीकि समाज के सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान और जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। सम्मेलन में वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

मानस भवन में आयोजित सम्मेलन में भोपाल एवं आसपास के क्षेत्रों से आए वाल्मीकि समाज के 750 से अधिक नागरिकों और गणमान्यजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य महर्षि वाल्मीकि के विचारों, आदर्शों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में समरसता, समानता, सद्भाव और सामाजिक एकता की भावना को सुदृढ़ करना है।सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने, सभी वर्गों के बीच परस्पर सम्मान एवं सहयोग की भावना विकसित करने तथा महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।