राजनीति

महासमुंद दौरे पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल; अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
महासमुंद दौरे पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल; अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री एवं महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल आज महासमुंद जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने अशोक वाटिका में आयोजित भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम में जिलेभर के भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

मंत्री दयालदास बघेल ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम हैं। समारोह के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। साथ ही संगठनात्मक बैठक लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद मंत्री ने जिला पंचायत सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कामकाज और शासन की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए खाद्य मंत्री ने किसानों के लिए शुरू की गई आदान सहायता राशि योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान प्रति एकड़ 15 क्विंटल तक धान समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे। वहीं, 15 से 21 क्विंटल तक की धान मात्रा के लिए सरकार की ओर से आदान सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ मिलेगा और धान खरीदी में बिचौलियों की भूमिका पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर बताती है कि छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद जिले का दौरा कर रहे हैं और वहाँ आयोजित भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में भाग लिया है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि मंत्री का दौरा और कार्यक्रम में भागीदारी से स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ता है। इससे जनता को पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी मिलती है, पार्टी की एकजुटता बढ़ती है और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।