अपराध

Mahasamund News: स्कूल में प्रभारी प्राचार्य ने की छात्रा से छेड़छाड़, घर पहुंचकर धमकाया, जानें फिर क्या हुआ ?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Mahasamund News: स्कूल में प्रभारी प्राचार्य ने की छात्रा से छेड़छाड़, घर पहुंचकर धमकाया, जानें फिर क्या हुआ ?

Mahasamund News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सरकारी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर 9वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप (Mahasamund News) लगा है। घटना अछोला गांव स्थित सरकारी हाई स्कूल की है। आरोप है कि घटना के बाद प्रभारी प्राचार्य छात्रा के घर पहुंचे और मामले को दबाने की कोशिश की।

इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर तुमगांव पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूल के कक्ष में बुलाने का आरोप जानकारी के अनुसार, शनिवार को आधे दिन की छुट्टी के बाद स्कूल से कई छात्र-छात्राएं घर जा चुके थे। इसी दौरान प्रभारी प्राचार्य जीवनलाल देवांगन ने छात्रा को अपने कक्ष में (Mahasamund News) बुलाया।

आरोप है कि वहां उन्होंने छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। घटना के बाद डरी हुई छात्रा घर पहुंची और अपनी मां को पूरी बात बताई। छात्रा के घर पहुंचे प्रभारी प्राचार्य छात्रा के परिजनों के मुताबिक, घटना के कुछ देर बाद प्रभारी प्राचार्य उसके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने मामले को दबाने की कोशिश की।

इस दौरान छात्रा की मां ने शिक्षक को थप्पड़ मार दिए। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शराब के नशे में होने का भी आरोप मामले में शिक्षक का ब्रेथ एनालाइजर से अल्कोहल टेस्ट किए जाने की बात सामने आई है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि जांच के दौरान शिक्षक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

हालांकि, इस संबंध में पुलिस की आधिकारिक रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी हैं। ये खबर भी पढ़ें: MP Patwari: मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना में पटवारियों पर केस चलाने की मंजूरी नहीं देगी सरकार, 12 अक्टूबर से शुरू होगी रजिस्ट्री पहले भी मिल चुकी छेड़छाड़ की शिकायत मामले में यह भी बताया गया है कि जीवनलाल देवांगन के खिलाफ वर्ष 2015-16 में तुरेंगा स्कूल में पदस्थ रहने के दौरान छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के आरोप में अपराध दर्ज हुआ था।

जानकारी के अनुसार, उस समय तत्कालीन जिला पंचायत सीईओ ने उन्हें निलंबित किया था। बाद में न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उनकी बहाली हुई और उन्हें अछोला हाई स्कूल में पदस्थ किया गया। ये खबर भी पढ़ें: Yogi vs Akhilesh: अखिलेश की चुनौती पर योगी बोले- लड़ाई चेलों के साथ क्यों ?

अयोध्या से नामांकन कीजिए, मैं भी करता हूं पुलिस कर रही मामले की जांच फिलहाल तुमगांव पुलिस ने छात्रा के परिजनों की शिकायत पर प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस छात्रा के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें: CG Railway News: रायपुर-कोरबा हसदेव और रायगढ़-गोंदिया जन शताब्दी में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच, जानें कब मिलेगी सुविधा

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।