खेल

महाविधालय चौपाल बीते 9 वर्षों से चल रहा है नगर पंचायत के भवन में, छात्रो ने सरकार से की महाविद्यालय के नए भवन के निर्माण की मांग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
महाविधालय चौपाल बीते 9 वर्षों से चल रहा है नगर पंचायत के भवन में, छात्रो ने सरकार से की महाविद्यालय के नए भवन के निर्माण की मांग

चौपाल महाविद्यालय बीते 9 वर्षों से नगर पंचायत चौपाल के भवन में चल रहा है हालाँकि चौपाल महाविद्यालय में बच्चो की संख्या भी प्रति वर्ष बड़ती जा रही है महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर महाविद्यालय में पढ़ रहे छात्र भी चिंतित नज़र आए है उनका कहना है की 100 से अधिक संख्या वाला महाविद्यालय नाम मात्र कमरों में चलने को मजबूर है जबकि इस वर्ष संख्या और अधिक हो सकती है, छात्रो का कहना है की वह पढ़ाई के साथ साथ खैल में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहते है लेकिन उनके पास किसी भी प्रकार का खेल खेलने के लिए कोई साधन नहीं है यानी की उनके पास महाविद्यालय का खेल मैदान नहीं है जिसके चलते वह किसी भी खेल में भाग नहीं ले पा रहे है, उन्होंने बताया की महाविद्यालय का प्रधानाचार्य दफ़्तर, लाइब्रेरी , स्टाफ़ रूम, कॉलेज का किचन आदि एक कमरे में चल रहा है, और कक्षाएं संचालित करने के लिए भी उनके पास मात्र दो कमरे है जिसके चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।

साथ ही कहा की प्राचार्य का पद भी उनके महाविद्यालय में खाली चल रहा है जबकि इतिहास के प्रोफेसर का पद बीते दो वर्षों से खाली पड़ा है, वही उन्होंने सरकार से आग्रह करते हुए कहा की महाविद्यालय के नए भवन का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जाए और महाविद्यालय में खाली पड़े पदों को भी भरने का काम किया जाए ताकि छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना वही उन्होंने माँग की है की जबतक भवन तैयार नहीं हो पाता तब तक के लिए सरकार और प्रशासन या तो कमरों में बढ़ोतरी करे या कहीं और जगह पर ऐसी उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें जिससे की उन्हें भविष्य में किसी प्रकार की समस्या से ना जूझना पड़े..!

बाइट :- शगुन छात्रा बाइट :-सतीश छात्र बाइट :- वेशाली छात्रा

💡 पृष्ठभूमि (Background)

चौपाल महाविद्यालय, जो पिछले नौ वर्षों से नगर पंचायत के भवन में चल रहा है, अब छात्रों और शिक्षकों के बीच चिंता का विषय बन गया है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि शैक्षणिक संस्थान को पर्याप्त स्थान और संसाधनों की कमी के बावजूद भी शिक्षा जारी रखनी पड़ रही है। यदि सरकार समय पर नया भवन नहीं बनाती है, तो छात्रों की संख्या बढ़ती रहेगी और शिक्षण की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा। इससे स्थानीय जनता को शिक्षा के स्तर में गिरावट और रोजगार के अवसरों में कमी का सामना करना पड़ सकता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।