भोपाल

महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले हॉकीमय हुआ भोपाल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले हॉकीमय हुआ भोपाल

अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी के इस प्रतिष्ठित आयोजन के स्वागत में रविवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग के नेतृत्व में भव्य हॉकी वॉकथॉन का आयोजन किया गया। होटल लेकव्यू रंजीत से वन विहार तक निकाली गई इस वॉकथॉन में ओलंपियन एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर सहित पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शामिल हुए।

वॉकथॉन का सबसे आकर्षक नजारा तब देखने को मिला, जब हजारों की संख्या में युवा हाथों में हॉकी स्टिक लेकर सड़कों पर उतरे। मंत्री श्री सारंग और खिलाड़ियों ने भी हॉकी स्टिक के साथ सड़क पर हॉकी खेलकर लोगों को इस खेल से जुड़ने और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रति जागरूक किया। सड़क पर हॉकी खेलते खिलाड़ियों और युवाओं के उत्साह ने पूरे आयोजन को एक अनूठा खेल उत्सव बना दिया।

वॉकथॉन में भोपाल शहर के खिलाड़ियों, प्रबुद्धजनों, व्यापारी वर्ग, फिटनेस प्रेमियों, युवाओं और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे मार्ग पर हॉकी के प्रति जुनून और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर उत्साह दिखाई दिया। इस आयोजन के माध्यम से शहरवासियों को एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी से जोड़ने और भोपाल को हॉकी के उत्सव में सहभागी बनाने का संदेश दिया गया।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि भोपाल और हॉकी का पुराना और गौरवशाली संबंध रहा है। भोपाल ने देश को कई प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हॉकी भोपाल की खेल संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है। एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप के आगमन पर भोपाल में आयोजित हॉकी वॉकथॉन एक प्रमुख कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला हॉकी को बढ़ावा देना और युवा वर्ग में खेल के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह खेल के प्रति समाज की रुचि बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। वॉकथॉन में भाग लेने वाले खेल प्रेमियों और नागरिकों से उम्मीद है कि यह गतिविधि स्वास्थ्य, टीमवर्क और राष्ट्रीय गौरव को प्रोत्साहित करेगी, जिससे आम जनता में खेल के प्रति उत्साह

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।