राज्य

महिला किसान दिवस पर साहिबंगज के सभी प्रखंडों में कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील महिला किसान सम्मानित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
महिला किसान दिवस पर साहिबंगज के सभी प्रखंडों में कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील महिला किसान सम्मानित

महिला किसान दिवस पर साहिबगंज के सभी प्रखंडों में जागरूकता कार्यक्रम, प्रगतिशील महिला किसानों को किया गया सम्मानित, आधुनिक कृषि तकनीकों से कराया गया अवगत, मूंगफली की खेती, मशरूम उत्पादन, दलहन-तिलहन और नकदी फसलों की खेती की दी गई जानकारी।

Short Headline: महिला किसान दिवस पर साहिबंगज के सभी प्रखंडों में कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील महिला किसान सम्मानित

महिला किसान दिवस, साहिबगंज, आनंद कुमार ओझा

महिला किसान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम प्रगतिशील महिला किसानों को किया गया सम्मानित

आधुनिक कृषि तकनीकों से कराया गया अवगत मशरूम उत्पादन और पशुपालन की मिली जानकारी

एंकर ग्रामीण महिलाओं को कृषि के क्षेत्र में जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से साहिबगंज जिले में महिला किसान दिवस के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला कृषि विभाग और आत्मा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रगतिशील महिला किसानों को सम्मानित किया गया। साथ ही, आधुनिक कृषि तकनीकों और आय बढ़ाने के विभिन्न उपायों की जानकारी भी दी गई।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ-1 साहिबगंज जिले में महिला किसान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला किसान शामिल हुईं। इसका उद्देश्य महिलाओं को कृषि की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना और सीमित संसाधनों में बेहतर उत्पादन के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी वरुण कुमार भी शामिल रहे।

बाइट- वरुण कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी

वीओ-2 कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रखंडों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रगतिशील महिला किसानों को सम्मानित किया गया। उनके कृषि क्षेत्र में योगदान को सराहा गया, ताकि अन्य महिला किसान भी उनसे प्रेरणा ले सकें। इस अवसर पर महिला किसानों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने कृषि से जुड़ी जानकारियां हासिल कीं और अनुभव भी साझा किए।

बाइट- संगीता, महिला किसान बाइट- काजल, किसान

बाइट- मुसर्रत जहां जफर

वीओ-3 महिला किसानों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें कृषि आधारित रोजगार से जोड़ने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, जिला कृषि पदाधिकारी और जिला उद्यान पदाधिकारी ने विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी। महिलाओं को मूंगफली की खेती, मशरूम उत्पादन, दलहन-तिलहन और नकदी फसलों की खेती के साथ बकरी पालन और बत्तख पालन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

बाइट- डॉ. सुप्रिया सिंह, कृषि वैज्ञानिक

अंतिम वीओ महिला किसानों को जागरूक करने और कृषि के क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। आधुनिक तकनीक, कृषि आधारित आजीविका और सरकारी योजनाओं की जानकारी से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐसे कार्यक्रम कारगर साबित हो रहे हैं।

साहिबगंज से आनंद कुमार ओझा की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।