अपराध

महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले 2 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:बहराइच में एक के पैर में लगी गोली, 72 घंटे में पुलिस ने सुलझाई वारदात, दोनों आरोपी सगे भाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले 2 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:बहराइच में एक के पैर में लगी गोली, 72 घंटे में पुलिस ने सुलझाई वारदात, दोनों आरोपी सगे भाई

बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र छीनने की घटना का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। गुरुवार देर रात क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम और फखरपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं, भाग रहे उसके साथी को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।

गिरफ्तार दोनों आरोपी सगे भाई हैं। उनके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वारदात 21 सितंबर को कोठारा गांव में परसेंडी और चिश्ती धर्मकांटा के पास हुई थी। बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा से जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए थे। महिला की शिकायत पर फखरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटना के खुलासे के लिए कई टीमों को लगाया था। कैमरे की तस्वीरों और मुखबिरों से मिली बदमाशों की जानकारी जांच के दौरान पुलिस को ट्रैफिक इंटरसेप्टर मोबाइल के कैमरे से घटना के बाद बदमाशों की तस्वीरें मिलीं। इसके बाद यक्ष ऐप और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।

पुलिस के मुताबिक, बदमाशों की पहचान गोंडा निवासी सलमान और उसके भाई आरिफ उर्फ तस्लीम के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। रात 11 बजे बाइक से आते मिले, पुलिस ने रोका तो फायरिंग गुरुवार रात करीब 11 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों बदमाश बाइक से दिबियापुर की ओर से भागल चौराहे की तरफ आ रहे हैं।

इसके बाद पुलिस टीम ने गांधी घाट-भागल गांव के पास घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की गई तो एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में सलमान के दाहिने पैर में गोली लगी और वह मौके पर गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए सीएचसी फखरपुर भेजा।

भाग रहे दूसरे आरोपी को भी पीछा कर पकड़ा मुठभेड़ के दौरान भाग रहे दूसरे आरोपी आरिफ उर्फ तस्लीम का पुलिस ने पीछा किया और उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 12 बोर का तमंचा, खोखा, कारतूस, चोरी की अपाचे बाइक, फर्जी नंबर प्लेट और पीली धातु का मंगलसूत्र बरामद करने की बात कही है।

सलमान का गोंडा और बहराइच से जुड़ा पता पुलिस के मुताबिक, सलमान मूल रूप से गोंडा के उज्जैनी जमाल का रहने वाला है। उसका मौजूदा पता बहराइच के नाजिरपुरा में बताया गया है। दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी पुलिस जांच कर रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।