राज्य

महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार और जिला स्तर पर बेहतर समन्वय के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्व: डेजी ठाकुर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार और जिला स्तर पर बेहतर समन्वय के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्व: डेजी ठाकुर

नवंबर 03, शिमला (हिमाचल प्रदेश): भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्तियों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रदेश, जिला, मंडल एवं बूथ स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से यह दायित्व सौंपे गए हैं।

जारी नियुक्तियों के अनुसार चम्बा जिला की प्रभारी विशेष आमंत्रित सदस्य मालविका पठानिया तथा सह-प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा शर्मा को नियुक्त किया गया है। कांगड़ा की प्रभारी सोशल मीडिया सह-संयोजक सोनिया बांटा एवं सह-प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता अनीता चौधरी, पालमपुर की प्रभारी प्रदेश सचिव मनीषा सूद एवं सह-प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निशा शर्मा, देहरा की प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष रंजू रस्तोगी एवं सह-प्रभारी मीडिया सह-प्रभारी सत्यमेव जयते तथा नूरपुर की प्रभारी प्रदेश सचिव रविता भारद्वाज एवं सह-प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना ठाकुर को बनाया गया है।

इसी प्रकार हमीरपुर की प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष मीनाक्षी राणा एवं सह-प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता मंजू जरयाल, बिलासपुर की प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिभा कंवर एवं सह-प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीलम चौधरी, ऊना की प्रभारी प्रदेश सचिव अंजना चंदेल एवं सह-प्रभारी सोशल मीडिया संयोजक इंदु ठाकुर, मंडी की प्रभारी सोशल मीडिया सह-संयोजक कमलेश शर्मा एवं सह-प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनीता कटोच तथा सुंदरनगर की प्रभारी आईटी संयोजक शीतल भारद्वाज एवं सह-प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रक्षा कपिल को नियुक्त किया गया है।

कुल्लू जिला की प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन ठाकुर एवं सह-प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता भानु कपूर, लाहौल-स्पीति की प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष मीना ठाकुर, किन्नौर की प्रभारी आईटी सह-संयोजक राशि मल्होत्रा एवं सह-प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राशि कटोच, शिमला की प्रभारी प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रवीण छाजटा एवं सह-प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता सुषमा शर्मा तथा महासू की प्रभारी प्रदेश सचिव कमलेश मेहता एवं सह-प्रभारी सोशल मीडिया सह-संयोजक रचना धीमान शर्मा को बनाया गया है।

इसी प्रकार सिरमौर की प्रभारी मीडिया सह-प्रभारी रूपा शारदा एवं सह-प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश शर्मा तथा सोलन की प्रभारी मीडिया सह-प्रभारी बॉबी बंसल एवं सह-प्रभारी प्रदेश मीडिया प्रभारी विनती शर्मा को नियुक्त किया गया है। डेजी ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा की सभी नवनियुक्त प्रभारी एवं सह-प्रभारी अपने-अपने जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कार्य करेंगी।

उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा प्रदेश में संगठन को जिला, मंडल और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।