व्यापार

एक महीने से बंद स्ट्रीट लाइट हुई ठीक:नाले, सड़क और सीवर की समस्या से परेशान आमजन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एक महीने से बंद स्ट्रीट लाइट हुई ठीक:नाले, सड़क और सीवर की समस्या से परेशान आमजन

उदयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से नागरिकों ने भास्कर समाधान पर अपनी समस्याएं पोस्ट कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। कहीं सरकारी नाले पर अतिक्रमण कर पानी की निकासी रोकी जा रही है तो कहीं खुले ट्रांसफार्मर और झूलते बिजली के तार हादसे का खतरा बने हुए हैं। वहीं कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें बंद होने से लोगों को अंधेरे में आवागमन करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, एक क्षेत्र में बंद पड़ी रोड लाइट की समस्या का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए...

आज के 'पब्लिक के स्टार' बने लाइनमैन चुन्नीलाल सवीना खेड़ा रोड क्षेत्र से कैलाश नागदा ने शिकायत पोस्ट कर बताया था कि माध्यमिक बालिका विद्यालय के पास स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हुई थी। रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहने से छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

साथ ही दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी बनी रहती थी। शिकायत सामने आने के बाद नगर निगम के लाइनमैन चुन्नीलाल ने वहां नई रोड लाइट लगाकर समाधान करवाया। विद्यालय के पास स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करवाई गई और क्षेत्र में रोशनी सुनिश्चित की गई। कालका मंदिर मार्ग पर एक महीने से बंद स्ट्रीट लाइट हुई ठीक कालका मंदिर मार्ग, पहाड़ा से अशोक गोयल ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि क्षेत्र में एक महीने से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है।

लाइट बंद होने से रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से स्ट्रीट लाइट ठीक करवा दी गई। लाइट चालू होने से क्षेत्र में रोशनी हुई और लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है...

हिरण मगरी में नाले के कवर हटे, हादसे का खतरा हिरण मगरी से दुष्यंत त्रिवेदी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में नाले के कवर हट गए हैं। नाला खुला होने से राहगीरों और आसपास के लोगों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। खासकर रात के समय खुले नाले के कारण दुर्घटना की आशंका रहती है। स्थानीय लोगों ने नाले पर कवर लगवाकर इसे सुरक्षित कराने की मांग की है।

खेड़ा, हिरण मगरी सेक्टर-13 में सड़क पर गहरे गड्ढे खेड़ा, हिरण मगरी सेक्टर-13 से अजय बजाज ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र की सड़कों की हालत खराब है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। वाहन चालकों को भी गड्ढों के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत करवाकर गड्ढे भरने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है।

लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी।

इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए... 1.‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:सविना में टूटी सड़क और सेक्टर 14 में रोड लाइट की समस्या का निपटारा, लाइनमैन चुन्नीलाल बने 'पब्लिक के स्टार' 2.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 3.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 4.

पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 5.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 6.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 7.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 8.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 9.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 10.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।