5 महीने, 3 फिल्में, 2027 में बॉक्स ऑफिस पर होगा कार्तिक आर्यन का राज! अब बनेंगे 'लड़ाकू'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बॉलीवुड के दमदार अभिनेता कार्तिक आर्यन की साल 2026 में एक भी फिल्म अब तक रिलीज नहीं हुई हैं और न ही आगे रिलीज होगी. लेकिन, साल 2027 में वो एक के बाद एक तीन फिल्में लेकर आने वाले हैं.
उनकी दो फिल्मों के बारे में फैंस को पहले से पता है. जबकि अब तीसरी फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है.
आइए जानते हैं कि 2027 के शुरुआती 6 महीनों में कार्तिक किन फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस लूट सकते हैं?
कार्तिक आर्यन की 'लड़ाकू' की रिलीज डेट आई
कार्तिक आर्यन के पास पहले से 'नागजिला' और अनुराग बसु की एक अनटाइटल्ड मूवी है. ये दोनों मूवीज अगले साल दस्तक देने वाली हैं. वहीं अब अभिनेता की नई फिल्म 'लड़ाकू' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है.
चंदू चैंपियन के बाद एक बार फिर से कार्तिक डायरेक्टर कबीर खान के साथ काम करते हुए दिखाई देंगे. ये मूवी 18 जून 2027 को रिलीज होगी. बताया जा रहा है कि ये मूवी किक बॉक्सर तजामुल इस्लाम के जीवन से प्रेरित है.
लड़ाकू से पहले आएगी अनुराग बसु की अनटाइटल्ड फिल्म
लड़ाकू से पहले कार्तिक आर्यन की एक अनटाइटल्ड फिल्म रिलीज होगी.
इसे अनुराग बसु डायरेक्ट कर रहे हैं.
कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने एक तस्वीर शेयर करके बताया था कि फिल्म 30 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी.
ये एक रोमांटिक मूवी है, जिसमें कातिक की जोड़ी साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ बनेंगी.
2027 में सबसे पहले आएगी 'नागजिला'
साल 2027 में कार्तिक की सबसे पहले जो फिल्म रिलीज होगी वो है 'नागजिला'. इसमें वो एक इच्छा धारी नाग के रोल में नजर आने वाले हैं.
ये एक फैंटेसी कॉमेडी है जिसका डायरेक्शन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है. जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर्स करण जौहर और महावीर जैन हैं. फिल्म का हिस्सा रवि किशन भी हैं.
'चंदू चैंपियन' के लिए जीता नेशनल अवॉर्ड
बता दें कि कार्तिक की ये तीनों ही फिल्में साल 2027 में फरवरी से जून के बीच पांच महीने के भीतर रिलीज होंगी.
कार्तिक पिछली
📡 स्रोत: ABP Live Film